पार्क, स्टे & फ्लाई: एक्सपीरिएंस पैकेज से आपको प्यार हो जाएगा

पार्क, स्टे & फ्लाई पैकेज में क्या शामिल है?

Radisson Blu Hotel, Birmingham - Stunning views

एक आरामदायक स्टे

आगे यात्रा से पहले हमारे आरामदेह रूम्स और सुइट्स में सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण स्टे का आनंद लें।

Activation Content B2C - VOL.007 - Activation_Content_B2C_Radisson_Collection_16x9_EN_SEAP_Leisure

पार्किंग विकल्प

टेंशन-फ्री यात्रा करने के लिए विभिन्न सुविधाजनक पार्किंग सुविधाओं में से चुनें।

तीन आसान चरणों में अपना व्यक्तिगत पार्क, स्टे & फ्लाई एक्सपीरियंस बनाएं

अपना डेस्टिनेशन, होटल और रूम संबंधी पसंद को चुनें

कई प्रकार के पार्किंग विकल्पों में से चुनें और विभिन्न अतिरिक्त सुविधाओं के साथ अपने स्टे को कस्टमाइज करें

अपना रिजर्वेशन पूरा करें और अपनी ट्रिप का आनंद लें!

जानें कि लोग हमारे पार्क, स्टे & फ्लाई पैकेज के बारे में क्या कह रहे हैं

"गैटविक एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने से पहले कुछ देर यहीं ठहरना हुआ। बहुत वाजिब कीमत, एयरपोर्ट के लिए एकदम सटीक जगह और बेहतरीन सुविधाएं देने वाला स्टाफ। निश्चित रूप से वापस आने और फिर से उपयोग करने का मन है" -क्रिस्टोफर एम, TripAdvisor

"गैटविक एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने से पहले कुछ देर यहीं ठहरना हुआ। बहुत वाजिब कीमत, एयरपोर्ट के लिए एकदम सटीक जगह और बेहतरीन सुविधाएं देने वाला स्टाफ। निश्चित रूप से वापस आने और फिर से उपयोग करने का मन है" -क्रिस्टोफर एम, TripAdvisor

“अगर मुझे फ्लाइट लेनी होती है तो मैं हमेशा Radisson होटल, मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर रुकता हूं बहुत ही दोस्ताना व्यवहार वाला स्टाफ और अच्छा आरामदेह वातावरण। एकदम परफेक्ट।" -मार्क, TripAdvisor

“अगर मुझे फ्लाइट लेनी होती है तो मैं हमेशा Radisson होटल, मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर रुकता हूं बहुत ही दोस्ताना व्यवहार वाला स्टाफ और अच्छा आरामदेह वातावरण। एकदम परफेक्ट।" -मार्क, TripAdvisor

"अगले दिन फ्लाइट के लिए यह एकदम परफेक्ट लोकेशन थी, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने का तनाव सचमुच दूर हो गया।" -सिनएड, Booking.com

"अगले दिन फ्लाइट के लिए यह एकदम परफेक्ट लोकेशन थी, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने का तनाव सचमुच दूर हो गया।" -सिनएड, Booking.com

हमारे सुझाए गए एक्सपीरिएंस देखें

गुर्मे एक्सपीरिएंस

ब्रेकफास्ट और एक प्रीमियम डिनर रिजर्वेशन के साथ जायकों से भरपूर स्टे का परफेक्ट प्लान बनाएं।

होटल देखिए

रोमांस एक्सपीरिएंस

रूम अपग्रेड और बेड में ही ब्रेकफास्ट के साथ रोमांटिक लम्हों का भरपूर सुख लें।

होटल देखिए

शहर का अनुभव

स्टाइलिश रूम, स्वादिष्ट ब्रेकफॉस्ट और दर्शनीय स्थलों की यात्रा या ट्रांसपोर्ट टिकट के साथ रोमांचक स्थलों की सैर करें।

ज़्यादा देखें

Family Experience

परिवारों के लिए रूम, जिनके साथ ब्रेकफॉस्ट शामिल है और बच्चों के स्वागत पैक के साथ यादें बनाएं जिन्हें आप याद रखेंगे।

होटल देखिए

लोकल एक्सपीरिएंस

अपने आपको स्थानीय जीवन और संस्कृति में सराबोर कर लें—यह उपयोगी पैकेज, आसपास के इवेंट की टिकटें प्रदान करता है। जानकार कर्मचारियों का लाभ उठाएं जो आपको सबसे शानदार जगहों के बारे में बताएंगे।

होटल देखिए

रिलैक्सेशन एक्सपीरिएंस

आधुनिक रूम, स्वादिष्ट ब्रेकफ़ास्ट और स्पा की एक्‍सेस के साथ ताज़गी भरी छुट्टी का आनंद लें।

ज़्यादा देखें

ए. सामान्य जानकारी

ऑफ़र:

इस खास ऑफ़र के तहत, जब आप भागीदारी कर रहे चुने हुए Radisson होटल (“भाग लेने वाले होटल”)1 में अपनी छुट्टियों के लिए बुकिंग करेंगे, तो आपको होटल की स्टैंडर्ड कीमतों पर तुरंत शानदार डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर के एलिजिबल होने के लिए, अतिथियों और Radisson Rewards सदस्‍यों को बुकिंग पीरियड के दौरान ख़ास रेट को बुक करना होगा और नीचे बताए गए स्‍टे पीरियड के दौरान रिज़र्वेशन का इस्‍तेमाल करना होगा। ऑफ़र में भाग लेकर, आप इन नियमों और शर्तों के लिए सहमति देते हैं।

ऑफ़र का आनंद कैसे लें

अतिथियों (“नॉन-Radisson Rewards सदस्य”) और Radisson Rewards सदस्य (“सदस्य”) को (i) बुकिंग पीरियड के दौरान Radissonhotels.com पर जाकर या मोबाइल ऐप में एलिजिबल स्‍टे को बुक करना होगा और (ii) स्‍टे पीरियड के दौरान उन रिज़र्वेशन को इस्‍तेमाल कर लेना होगा। ऑफ़र में भाग लेने के द्वारा, सदस्य और मेहमान इन नियमों व शर्तों पर सहमत होते हैं

परिभाषाऍं।

“एजिजिबल स्‍टे” का अर्थ है – यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ़्रीका और एशिया पैसिफ़‍िक में स्‍टे पीरियड के दौरान किसी भी भाग लेने वाली प्रॉपर्टी में क्‍वालिफ़ाइंग रेट पर बुक करना।

“बुकिंग अवधि” का अर्थ है 16 सितंबर 2026 से लेकर 12 अक्टूबर 2026 तक की अवधि, जिसमें दोनों तारीखें शामिल हैं।

“स्टे अवधि” का अर्थ है 17 सितंबर 2026 से लेकर 24 नवुंबर 2026 तक की अवधि, जिसमें दोनों तारीखें शामिल हैं।

“प्रमोशन पीरियड” का अर्थ है – बुकिंग पीरियड और स्‍टे पीरियड।

बी. नियम और शर्तें

ऑफ़र की छूटें और लाभ। इस ऑफ़र के तहत, सदस्यों और अतिथियों को उपलब्धता के आधार पर निम्नलिखित सुविधाऍं मिलेंगी:

• कम से कम एक रात को स्‍टे

• 1 से 4 दिनों के लिए पार्किंग की सुविधा

• 5 से 8 दिनों के लिए पार्किंग की सुविधा

• 9 से 15 दिनों के लिए पार्किंग की सुविधा

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक भाग लेने वाला होटल अपने पैकेज में अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल कर सकता है। अतिथियों और सदस्यों को सलाह दी जाती है कि वे सलेक्ट किए होटल का पैकेज विवरण पाने के लिए बुकिंग के समय रेट संबंधी जानकारी देख लें।

हो सकता है ऑफर विशेष अवधियों के दौरान लागू ना हो, आम तौर पर इनको ‘ब्लैकआउट तारीखें’ कहा जाता है। ये ब्लैकआउट तारीखें ऐसी अवधियों का संकेत देती हैं जब प्रमोशन मान्य या लागू नहीं होता है।

(ऑफ़र पूरे प्रमोशन पीरियड के दौरान कई बार इस्‍तेमाल हो सकेगा। हालांकि, यह पूरी तरह से व्यक्तिगत है और केवल व्यक्तिगत सदस्य/अतिथि बुकिंग के लिए है। इस ऑफ़र का इस्‍तेमाल थर्ड पार्टी की ओर से बुकिंग के लिए नहीं किया जाना चाहिए और यह कॉर्पोरेट क्लाइंट अकाउंट्स पर लागू नहीं है।

सदस्यों को, बुकिंग पीरियड के दौरान भाग लंनं वाली प्रॉपर्टी पर एलिजिबल स्‍टे के आधार पर हर बार के ठहरने पर दो हज़ार (2,000) Radisson Rewards बोनस पॉइंट मिलेंगे। एलिजिबल स्‍टे के बाद 60 दिनों के भीतर Radisson Rewards बोनस पॉइंट अकाउंट में भेज दिए जाऍंगे। Radisson Rewards बोनस पॉइंट, मानक टियर पेशकश के आधार पर प्रति अमेरिकी डॉलर पर दिए जाने वाले मानक पॉइंट के अतिरिक्त दिए जाएँगे।

Radisson Rewards सदस्यों ("सदस्य") के लिए आगामी एलिजिबल स्‍टे पर "2,000 बोनस पॉइंट" प्रमोशन ("प्रमोशन") में भाग लेकर, आप स्वीकार करते हैं और इन नियमों और शर्तों और Radisson Rewards के नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं।

ऑफ़र और प्रमोशन का इस्‍तेमाल किसी भी और पैकेज, प्रमोशन, ग्रुप या कन्वेंशन रेट, या किसी भी अन्य छूट वाले रेट के साथ जोड़कर नहीं किया जा सकता। हर रात के लिए पात्र रेट परिवर्तन का विषय होता है, और हर प्रकार के रूम के लिए निर्धारित अधिकतम सीमा को पार कर रहे अतिरिक्त व्यक्तियों की संख्या, और प्रति पात्र स्टे बुकिंग के लिए अनुमति प्राप्त बच्चों की अधिकतम संख्या से अधिक के लिए अतिरिक्त चार्ज लागू हो सकते हैं। यह ऑफ़र विशेष रूप से व्यक्तिगत बुकिंग के लिए मान्य है और यह बुकिंग पीरियड के बाहर किए गए रिज़र्वेशन पर लागू नहीं होता।

इस ऑफ़र के तहत एलिजिबल स्टे का पूरा भुगतान बुक करने के समय radissonhotels.com वेबसाइट या मोबाइल ऐप के ज़रिए क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट, या Alipay का इस्‍तेमाल करते हुए पूरी अवधि के लिए करना होगा। रिज़र्वेशन पर लिखा नाम क्रेडिट कार्डधारक के नाम से मेल खाना चाहिए, और जिस व्यक्ति ने ऑफ़र प्राप्त किया है, ठहरने के लिए चेक-इन भी वही व्यक्ति करे।

प्रमोशन अवधि के दौरान बुक किए गए पात्र स्टे, प्रीपेड और फ्लेक्सिबल रद्दीकरण नीति का विषय हैं (हर होटल की रणनीति के अनुसार भुगतान और रद्दीकरण की नीतियाँ अलग-अलग होती हैं)1। अगर सदस्य या अतिथि रिज़र्वेशन की तारीख़ पर नहीं पहुँचते हैं, तो भाग लेने वाली प्रॉपर्टी को बिना रिफ़ंड या क्रेडिट के ऐसे रिज़र्वेशन को कैंसिल करने का अधिकार होगा। कैंसिलेशन की नीति उस नीति का पालन करती है, जो भाग लेने वाली प्रॉपर्टी ने प्रीपेड रेट के लिए लागू कर रखी है और हर भाग लेने वाली प्रॉपर्टी के अनुसार अलग-अलग होगी।

भाग लेने वाली प्रॉपर्टी में इस ऑफ़र के लिए रूम की उपलब्धता सीमित हो सकती है। ऑफ़र, भाग बेने वाले होटल, और/या संबंधित नियम और शर्तें बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय बदली या समाप्त की जा सकती हैं। ऑफ़र लागू क़ानूनों के तहत आते है, और इसकी कोई भी शर्तें शून्य मानी जाएँगी या लागू नहीं होंगी जहाँ कभी और किसी सीमा तक ऐसा करना क़ानूनन प्रतिबंधित होगा। अतिरिक्त अपवाद भी लागू हो सकते हैं।

Radisson Hotel Group और भाग लेने वाली कोई भी प्रॉपर्टी किसी भी तकनीकी नाकामी/रुकावट, इंटरनेट एक्सेस संबंधी समस्याओं, अधूरी या ग़लत बुकिंग संबंधी जानकारी, या किसी भी प्रकार की अन्य ग़लतियों के लिए ज़‍िम्मेदार नहीं हैं, जो इस ऑफ़र में आपके भाग लेने को प्रभावित कर सकती हैं।

1 सदस्यों को भागीदारी कर रहे होटल द्वारा दी गई दर की जानकारी को पढ़ना चाहिए।