वह जगह, जहाँ बनते हैं पूरे परिवार के खूबसूरत और यादगार पल: एक्सपीरिएंस पैकेज से आपको प्यार हो जाएगा

हमारे Family Experience Package में क्या शामिल होता है?

Marketing Campaigns EMEA - BRUZT RH Family Experience Package Campaign Landing Page Family Room module

परिवारों के लिए रूम

हमारे भरपूर जगह वाले, फैमिली-फ्रेंडली रूम यादगार स्टे के लिए एकदम सही हैं जहाँ 2 बड़ों और 2 बच्चों के लिए आरामदायक स्टे मिल रहा है।

Marketing Campaigns EMEA - BRUZT RH Family Experience Package Campaign Landing Page Breakfast Module

स्वादिष्ट ब्रेकफ़ास्ट

सेहतमंद और मज़ेदार ब्रेकफ़ास्ट के साथ अपने दिन की अच्छी शुरुआत कीजिए—पोषण भरा संतुलन जो निश्चित तौर पर बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आता है!

Marketing Campaigns EMEA - BRUZT RH Family Experience Package Campaign Landing Page Kids Welcome Pack Module

बच्चों का वेलकम पैक

शुरुआत से ही बच्चों का मनोरंजन बनाए रखें एक ऐसे वेलकम पैक के साथ, जिसमें एक ऐक्टिविटी बुकलेट, क्रेयॉन्स (रंग), एक पासपोर्ट, स्टिकर्स और साथ ही उनकी पसंद के सॉफ्ट ड्रिंक के लिए एक ड्रिंक वाउचर शामिल है।

तीन आसान कदमों से अपना निजी Family Experience तैयार कीजिए

अपना डेस्टिनेशन, होटल और यात्रा की तारीखों को चुनें

विभिन्न प्रकार की अतिरिक्त चीजों के साथ अपने स्टे को कस्टमाइज करें

अपना रिजर्वेशन पूरा करें और अपने स्टे का मजा लें

जानिए लोग हमारे Family Experience के बारे मे क्या कह रहे हैं

"स्टाफ के लोग शानदार थे। लोकेशन कमाल की थी। [...] चेक इन करने पर, मेरे बच्चे कलर करने के सामान के साथ एक गिफ्ट पैक और बार में मुझे एक कॉम्प्लीमेंट्री ड्रिंक दिया गया था।” -तलजीत, Booking.com

"स्टाफ के लोग शानदार थे। लोकेशन कमाल की थी। [...] चेक इन करने पर, मेरे बच्चे कलर करने के सामान के साथ एक गिफ्ट पैक और बार में मुझे एक कॉम्प्लीमेंट्री ड्रिंक दिया गया था।” -तलजीत, Booking.com

"मुझे Radisson Hotel Batam में रहने का एक अद्भुत अनुभव हुआ था। हमारे स्टे के दौरान कर्मचारी अविश्वसनीय रूप से मिलनसार और सहायक थे। [...] उन्होंने हमारे बच्चे को एक वेलकम गिफ्ट भी दिया, जो एक प्यारा अहसास था। -एससी, TripAdvisor

"मुझे Radisson Hotel Batam में रहने का एक अद्भुत अनुभव हुआ था। हमारे स्टे के दौरान कर्मचारी अविश्वसनीय रूप से मिलनसार और सहायक थे। [...] उन्होंने हमारे बच्चे को एक वेलकम गिफ्ट भी दिया, जो एक प्यारा अहसास था। -एससी, TripAdvisor

“मैं यहाँ अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ आया था। ये लोग वाकई में बहुत अच्छे थे, यहाँ ब्रेकफॉस्ट रेस्टोरेंट में किड्स कॉर्नर था और मेरे बालक के लिए छोटी-छोटी सुविधाएँ थीं। चेक-इन से लेकर चेक-आउट तक Radu (राडू) ने हमारे अनुभव को यादगार बना दिया था। पक्का हम यहाँ जरूर वापस आएँगे। -रफाएल एस, TripAdvisor

“मैं यहाँ अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ आया था। ये लोग वाकई में बहुत अच्छे थे, यहाँ ब्रेकफॉस्ट रेस्टोरेंट में किड्स कॉर्नर था और मेरे बालक के लिए छोटी-छोटी सुविधाएँ थीं। चेक-इन से लेकर चेक-आउट तक Radu (राडू) ने हमारे अनुभव को यादगार बना दिया था। पक्का हम यहाँ जरूर वापस आएँगे। -रफाएल एस, TripAdvisor

हमारे सुझाए गए एक्सपीरिएंस देखें

रोमांस एक्सपीरिएंस

रूम अपग्रेड और बेड में ही ब्रेकफास्ट के साथ रोमांटिक लम्हों का भरपूर सुख लें।

होटल देखिए

गुर्मे एक्सपीरिएंस

ब्रेकफास्ट और एक प्रीमियम डिनर रिजर्वेशन के साथ जायकों से भरपूर स्टे का परफेक्ट प्लान बनाएं।

होटल देखिए

शहर का अनुभव

स्टाइलिश रूम, स्वादिष्ट ब्रेकफॉस्ट और दर्शनीय स्थलों की यात्रा या ट्रांसपोर्ट टिकट के साथ रोमांचक स्थलों की सैर करें।

ज़्यादा देखें

लोकल एक्सपीरिएंस

अपने आपको स्थानीय जीवन और संस्कृति में सराबोर कर लें—यह उपयोगी पैकेज, आसपास के इवेंट की टिकटें प्रदान करता है। जानकार कर्मचारियों का लाभ उठाएं जो आपको सबसे शानदार जगहों के बारे में बताएंगे।

होटल देखिए

रिलैक्सेशन एक्सपीरिएंस

आधुनिक रूम, स्वादिष्ट ब्रेकफ़ास्ट और स्पा की एक्‍सेस के साथ ताज़गी भरी छुट्टी का आनंद लें।

ज़्यादा देखें

क. ओवरव्‍यू

ऑफ़र: इस खास ऑफ़र के तहत, जब आप हमाभागीदारी कर रहे चुने हुए Radisson होटल (“भाग लेने वाले होटल”) में अपनी छुट्टियों के लिए बुकिंग करेंगे, तो आपको होटल के विशेष 'मेंबर रेट्स' पर तुरंत अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। ऑफ़र के एलिजिबल होने के लिए, अतिथियों और Radisson Rewards सदस्‍यों को बुकिंग पीरियड के दौरान ख़ास रेट को बुक करना होगा और नीचे बताए गए स्‍टे पीरियड के दौरान रिज़र्वेशन का इस्‍तेमाल करना होगा। ऑफ़र में भाग लेकर, आप इन नियमों और शर्तों के लिए सहमति देते हैं।

ऑफर का आनंद कैसे उठाना है: Radisson Rewards के सदस्यों (“सदस्यों”) के लिए अनिवार्य है (i) Radissonhotels.com के जरिए या मोबाइल ऐप्लीकेशन में बुकिंग की अवधि के दौरान पात्र स्टे को बुक करना (ii) स्टे की अवधि के दौरान ऐसे रिजर्वेशनों का इस्तेमाल करना। ऑफर में भाग लेकर, सदस्य इन नियमों और शर्तों के लिए सहमति देते हैं। कोई शंका ना रह जाए, इसके लिए जरूरी है कि ऑफर की पात्रता पाने के लिए आप Radisson Rewards के सदस्य हों।

परिभाषाऍं।

“एजिजिबल स्‍टे” का अर्थ है – यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ़्रीका और एशिया पैसिफ़‍िक में स्‍टे पीरियड के दौरान किसी भी भाग लेने वाली प्रॉपर्टी में क्‍वालिफ़ाइंग रेट पर बुक करना। 

“पात्र दर” का अर्थ आगे दिए गए रिटेल दर से है: सदस्यों की दरें केवल, बेड और ब्रेकफॉस्ट पर लागू होने वाली दर है।

"बुकिंग पीरियड" का मतलब है – 19 जून, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक, जिसमें दोनों तारीखें शामिल हैं।

“स्टे अवधि” का मतलब है - 20 जून, 2026 से लेकर 10 सितंबर, 2026 तक की अवधि, जिसमें दोनों तारीखें शामिल हैं।

“प्रमोशन पीरियड” का अर्थ है – बुकिंग पीरियड और स्‍टे पीरियड।

ख. नियम और शर्तें

ऑफ़र की छूटें और लाभ। इस ऑफर के तहत, सदस्यों को उपलब्धता के आधार पर निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:

• परिवारों के लिए रूम जिसमें सीमा है (2) व्यस्क और (2) बच्चे (ग्यारह (11) की आयु तक;

• बेड और ब्रेकफॉस्ट के रेट के अनुसार रूम के अतिथियों के लिए ब्रेकफॉस्ट शामिल;

• बच्चों का वेलकम पैक (हर रूम के लिए दे (2) की संख्या तक पैक);

• सदस्यों को भागीदारी करने वाली प्रॉपर्टियों के लिए सदस्य रेट पर संभवतः पंद्रह प्रतिशत (15 %) तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

हो सकता है ऑफर विशेष अवधियों के दौरान लागू ना हो, आम तौर पर इनको ‘ब्लैकआउट तारीखें’ कहा जाता है। ये ब्लैकआउट तारीखें ऐसी अवधियों का संकेत देती हैं जब प्रमोशन मान्य या लागू नहीं होता है।

(ऑफ़र पूरे प्रमोशन पीरियड के दौरान कई बार इस्‍तेमाल हो सकेगा। वैसे, यह पूरी तरह से व्यक्तिगत है और केवल अकेले सदस्य ही बुकिंग कर सकेंगे। इस ऑफ़र का इस्‍तेमाल थर्ड पार्टी की ओर से बुकिंग के लिए नहीं किया जाना चाहिए और यह कॉर्पोरेट क्लाइंट अकाउंट्स पर लागू नहीं है।

सदस्यों को, बुकिंग पीरियड के दौरान भाग लंनं वाली प्रॉपर्टी पर एलिजिबल स्‍टे के आधार पर हर बार के ठहरने पर दो हज़ार (2,000) Radisson Rewards बोनस पॉइंट मिलेंगे। एलिजिबल स्‍टे के बाद 60 दिनों के भीतर Radisson Rewards बोनस पॉइंट अकाउंट में भेज दिए जाऍंगे। Radisson Rewards बोनस पॉइंट, मानक टियर पेशकश के आधार पर प्रति अमेरिकी डॉलर पर दिए जाने वाले मानक पॉइंट के अतिरिक्त दिए जाएँगे।

Radisson Rewards सदस्यों ("सदस्य") के लिए आगामी एलिजिबल स्‍टे पर "2,000 बोनस पॉइंट" प्रमोशन ("प्रमोशन") में भाग लेकर, आप स्वीकार करते हैं और इन नियमों और शर्तों और Radisson Rewards के नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं।

ऑफ़र और प्रमोशन का इस्‍तेमाल किसी भी और पैकेज, प्रमोशन, ग्रुप या कन्वेंशन रेट, या किसी भी अन्य छूट वाले रेट के साथ जोड़कर नहीं किया जा सकता। हर रात के लिए पात्र रेट परिवर्तन का विषय होता है, और हर प्रकार के रूम के लिए निर्धारित अधिकतम सीमा को पार कर रहे अतिरिक्त व्यक्तियों की संख्या, और प्रति पात्र स्टे बुकिंग के लिए अनुमति प्राप्त बच्चों की अधिकतम संख्या से अधिक के लिए अतिरिक्त चार्ज लागू हो सकते हैं। यह ऑफ़र विशेष रूप से व्यक्तिगत बुकिंग के लिए मान्य है और यह बुकिंग पीरियड के बाहर किए गए रिज़र्वेशन पर लागू नहीं होता।

इस ऑफ़र के तहत एलिजिबल स्टे का पूरा भुगतान बुक करने के समय radissonhotels.com वेबसाइट या मोबाइल ऐप के ज़रिए क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट, या Alipay का इस्‍तेमाल करते हुए पूरी अवधि के लिए करना होगा। रिज़र्वेशन पर लिखा नाम क्रेडिट कार्डधारक के नाम से मेल खाना चाहिए, और जिस व्यक्ति ने ऑफ़र प्राप्त किया है, ठहरने के लिए चेक-इन भी वही व्यक्ति करे।

प्रमोशन अवधि के दौरान बुक किए गए पात्र स्टे, प्रीपेड और फ्लेक्सिबल रद्दीकरण नीति का विषय हैं (हर होटल की रणनीति के अनुसार भुगतान और रद्दीकरण की नीतियाँ अलग-अलग होती हैं)1। अगर सदस्य रिजर्वेशन की तारीख को नहीं आते हैं, तो भागीदारी करने वाली प्रॉपर्टी के पास बिना रिफंड या क्रेडिट के दिए ऐसे रिजर्वेशन को रद्द करने का अधिकार होगा। कैंसिलेशन की नीति उस नीति का पालन करती है, जो भाग लेने वाली प्रॉपर्टी ने प्रीपेड रेट के लिए लागू कर रखी है और हर भाग लेने वाली प्रॉपर्टी के अनुसार अलग-अलग होगी।

भाग लेने वाली प्रॉपर्टी में इस ऑफ़र के लिए रूम की उपलब्धता सीमित हो सकती है। ऑफ़र, भाग बेने वाले होटल, और/या संबंधित नियम और शर्तें बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय बदली या समाप्त की जा सकती हैं। ऑफ़र लागू क़ानूनों के तहत आते है, और इसकी कोई भी शर्तें शून्य मानी जाएँगी या लागू नहीं होंगी जहाँ कभी और किसी सीमा तक ऐसा करना क़ानूनन प्रतिबंधित होगा। अतिरिक्त अपवाद भी लागू हो सकते हैं।

Radisson Hotel Group और भाग लेने वाली कोई भी प्रॉपर्टी किसी भी तकनीकी नाकामी/रुकावट, इंटरनेट एक्सेस संबंधी समस्याओं, अधूरी या ग़लत बुकिंग संबंधी जानकारी, या किसी भी प्रकार की अन्य ग़लतियों के लिए ज़‍िम्मेदार नहीं हैं, जो इस ऑफ़र में आपके भाग लेने को प्रभावित कर सकती हैं।

1 सदस्यों को भागीदारी कर रहे होटल द्वारा दी गई दर की जानकारी को पढ़ना चाहिए।