{slide.slideData.multimedia.alternateText}

सबसे कम कीमत की गारंटी

कहीं और कम कीमत मिली? हम इसका मिलान करेंगे और आपको आपके ठहरने पर अतिरिक्त 25% की छूट देंगे।

  • होम
  • बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी

तीन आसान चरणों में हमारी 'बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी' का फ़ायदा उठाएँ

कीमतों की तुलना करें

क्या आपको बुकिंग के 24 घंटे के भीतर कहीं और कम कीमत मिली है? सुनिश्चित कीजिए कि रेट उसी रूम, उन्हीं तारीखों और उन्हीं शर्तों के लिए हो।

क्या आपको बुकिंग के 24 घंटे के भीतर कहीं और कम कीमत मिली है? सुनिश्चित कीजिए कि रेट उसी रूम, उन्हीं तारीखों और उन्हीं शर्तों के लिए हो।

अपना दावा सबमिट कीजिए

हमारे संपर्क सेक्शन पर जाएँ और "बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी (BORG) का दावा" टॉपिक चुनें। हमारी ग्राहक सेवा टीम आपके अनुरोध की समीक्षा और सत्यापन करेगी।

हमारे संपर्क सेक्शन पर जाएँ और "बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी (BORG) का दावा" टॉपिक चुनें। हमारी ग्राहक सेवा टीम आपके अनुरोध की समीक्षा और सत्यापन करेगी।

प्राइस मैच की गारंटी + अतिरिक्त 25% की छूट

अगर आपको कहीं और कम कीमत मिलती है, तो हमारे द्वारा उसकी जाँच करने के बाद हम न सिर्फ़ आपको वही कम कीमत देंगे, बल्कि आपके पूरे स्टे पर 25% का बड़ा डिस्काउंट भी देंगे।

अगर आपको कहीं और कम कीमत मिलती है, तो हमारे द्वारा उसकी जाँच करने के बाद हम न सिर्फ़ आपको वही कम कीमत देंगे, बल्कि आपके पूरे स्टे पर 25% का बड़ा डिस्काउंट भी देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी क्या है?

    हमारी 'बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी' आपको यह पक्का भरोसा देती है कि जब भी आप सीधे हमारी वेबसाइट Radissonhotels.com से बुकिंग करेंगे, तो आपको इंटरनेट पर मौजूद सबसे सस्ती और सही कीमत ही मिलेगी। अगर आपको किसी दूसरी वेबसाइट सभी शर्तों को पूरा करने वाला इससे भी कम और सस्ता दाम मिलता है, तो हम न सिर्फ़ अपना रेट उसके बराबर कर देंगे, बल्कि आपके पूरे स्टे पर अलग से 25% का बड़ा डिस्काउंट भी जोड़ देंगे। हमारे नियमों और शर्तों के बारे में जानें।
  • क्या इस छूट के योग्य होने के लिए मेरा Radissonhotels.com पर बुकिंग करना अनिवार्य है?

    हाँ। बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी का फ़ायदा उठाने के लिए, आपकी बुकिंग सीधे Radissonhotels.com पर ही किया जाना अनिवार्य है।
  • क्या बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी हर जगह उपलब्ध है?

    जहाँ भी कानून द्वारा इसे प्रतिबंधित किया गया है, वहाँ बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी अमान्य मानी जाएगी।

  • किस रेट को तुलना के लिए सही और वैध माना जाएगा?

    किसी भी रेट को तुलना के लिए सही और वैध तब माना जाएगा जब वह इन नियमों को पूरा करता हो:

    • वह इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होनी चाहिए (Radissonhotels.com पर नहीं)

    • Radissonhotels.com पर बुकिंग करने के 24 घंटों के भीतर खोजी गई हो

    • चेक-इन की तारीख पर स्थानीय समय से कम से कम 48 घंटे पहले उपलब्ध रहें

    • जब हमारी कस्टमर केयर टीम आपके डिस्काउंट के दावे की जाँच कर रही हो, उस वक्त भी वह सस्ता रेट इंटरनेट पर दिखना चाहिए

  • क्या कीमतों की तुलना करने का रेट, बुकिंग से बिल्कुल सटीक मेल खाना ज़रूरी है?

    हाँ। तुलना करने के लिए रेट में इन शर्तों का समान होना जरूरी है:

    • एक ही होटल हो

    • स्टे करने की तारीखें समान हों

    • रूम का प्रकार और सुविधाएँ एक जैसी हों

    • मेहमानों की संख्या बिल्कुल बराबर हो

    • करेंसी समान हो

    • पेमेंट, रिफ़ंड और बुकिंग रद्द करने से जुड़े नियम पूरी तरह समान हों

  • क्या रेट की तुलना करते समय टैक्स और फ़ीस शामिल किए जाते हैं?

    रेट की तुलना हमेशा टैक्स और अनिवार्य फ़ीस को छोड़कर की जाती है। अगर Radissonhotels.com के रेट में टैक्स शामिल है, तो हमारी कस्टमर केयर टीम यह सुनिश्चित करेगी कि तुलना करने का रेट कुल लागत के आधार पर वास्तव में कम हो।
  • क्या होगा अगर कीमत का अंतर बहुत कम हो?

    अगर अंतर USD 1, EUR 1, या GBP 1 (या होटल की स्थानीय मुद्रा में इसके बराबर है) से कम है, तो आपका दावा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • अगर एक से ज़्यादा रातों की बुकिंग हो, तो कीमतों की तुलना कैसे होती है?

    लगातार कई रातों तक स्टे के मामले में, हर रात की अलग-अलग कीमत देखने के बजाय आपके पूरे स्टे के दिनों के औसत कीमत को आधार मानकर जाँच की जाती है। अगर कोई सस्ता कीमत आपके पूरे स्टे पर लागू न होकर केवल कुछ ही रातों के लिए मिल रही है, तो वह मान्य नहीं होगा।

  • किस प्रकार के रेट को बाहर रखा गया है?

    बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी इस पर लागू नहीं होती है:

    • योग्य डिस्काउंट रेट (जैसे AAA, सीनियर सिटीजन, सरकारी, लॉयल्टी या कर्मचारी छूट वगैरह)

    • विशेष ऑफ़र, ऑनलाइन कूपन या सिर्फ़ ईमेल के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रमोशन

    • पहले से तय की गई कॉर्पोरेट या ग्रुप बुकिंग के लिए रेट, जिनमें लंबे समय के स्टे के लिए ग्रुप बुकिंग रेट भी शामिल हैं

    • ऐसे कॉम्बो पैकेज जिनमें कमरे के साथ अन्य सुविधाएँ भी जुड़ी हों (जैसे पार्किंग, घूमना-फिरना, किराए की कार, या ब्रेकफ़ास्ट के अलावा लंच/डिनर)

    • अपारदर्शी, बोली लगाने वाली या नीलामी वाली वेबसाइटें (जैसे, Priceline, Hotwire)

    - कोई अन्य अप्रकाशित या प्राइवेट रेट या साइटें जहाँ लॉग इन करने की जरूरत होती है

  • मैं बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी का फ़ायदा उठाने के लिए क्लेम कैसे सबमिट करूँ?

    Radissonhotels.com के हमसे संपर्क करें सेक्शन पर जाएँ, संपर्क करने के तरीके के रूप में ''ऑनलाइन'' चुनें और विषय के रूप में ''BORG क्लेम'' चुनें। क्लेम फ़ॉर्म को पूरा पूरा भरें और सबमिट करें।
  • मुझे कब तक क्लेम सबमिट कर देना चाहिए?

    क्लेम सबमिट करने की अनिवार्य समय-सीमा:

    • Radissonhotels.com पर बुकिंग करने के 24 घंटों के भीतर और

    • होटल पहुँचने की तारीख के स्थानीय समयानुसार मध्यरात्रि से कम से कम 48 घंटे पहले

  • क्या मैं एक बार स्टे के दौरान एक से ज़्यादा क्लेम सबमिट कर सकता हूँ?

    नहीं, हर बार स्टे पर सिर्फ़ एक बार क्लेम सबमिट किया जा सकता है।

  • क्लेम सबमिट करने के बाद की क्या प्रक्रिया होती है?

    हमारी कस्टमर केयर टीम यह सत्यापित करेगी कि तुलना करने का रेट 'बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी' के सभी नियमों और शर्तों को पूरा करती है या नहीं और इसके बाद वे आपसे ईमेल के माध्यम से संपर्क करेंगे।
  • अगर मेरा क्लेम स्वीकार हो जाता है, तो क्या होगा?

    हम उस कम कीमत को मैच करेंगे और उस पर अतिरिक्त 25% का डिस्काउंट देंगे।
  • प्रीपेड बुकिंग के मामलों में रिफ़ंड की प्रक्रिया क्या है?

    प्रीपेड बुकिंग के लिए, होटल बुकिंग के समय उपयोग किए गए क्रेडिट कार्ड में ही किराए के अंतर की राशि रिफ़ंड कर देगा।
  • क्या मुझे एक नया कन्फर्मेशन नंबर मिलेगा?

    यदि एक नया रिज़र्वेशन कन्फर्मेशन नंबर जारी किया जाता है, तो चेक-इन के समय इसे होटल में प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

  • अगर मैंने किसी दूसरी वेबसाइट पर सस्ते रेट पर रूम बुक कर लिया था और अब उसे रद्द करने पर फ़ीस लग रहा है, तो क्या होगा?

    अन्य वेबसाइट पर की गई बुकिंग को रद्द करने पर लगने वाले किसी भी तरह के चार्ज, फ़ीस या नुकसान के लिए Radisson ज़िम्मेदार नहीं होगा।
  • यह कौन तय करता है कि मेरा क्लेम सही है या नहीं?

    दावे की वैधता, रेट की पात्रता और सभी नियमों और शर्तों के के अनुपालन का निर्धारण करने का पूरा और एकमात्र अधिकार Radisson के पास सुरक्षित है।
  • क्या बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी को बदला या बंद किया जा सकता है?

    हाँ। Radisson के पास बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी में बदलाव करने या इसे पूरी तरह से बंद करने का अधिकार सुरक्षित है।
  • विवादों का निपटारा कैसे होता है?

    बेस्ट ऑनलाइन रेट गारंटी से संबंधित किसी भी विवाद का निपटारा व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा और यह Radissonhotels.com पर उपलब्ध वेबसाइट उपयोग समझौते के नियमों के अधीन होगा। सामूहिक मुकदमों (क्लास ऐक्शन) की अनुमति नहीं है।

बुकिंग के 24 घंटे के भीतर कहीं और कम कीमत मिली है?