Pramod Lands End Resort, a member of Radisson Individuals - द खाऊ गली रेस्टरॉन्ट
अंतरराष्ट्रीय · मेक्सिकन · इटैलियन · भारतीय · फ्यूजन

द खाऊ गली

द खाऊ गली

हमारे बाज़ार स्टाइल वाले रेस्टरॉन्ट में ढेरों तरह के स्वाद का मज़ा लीजिए। दुनिया भर के बेक्ड व्यंजनों के लिए कोर्टयार्ड में कदम रखिए। देसी बाइट्स में स्ट्रीट फ़ूड से प्रेरित ऐसे स्वादिष्ट और खालिस पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ़ लीजिए जो आपको भारत की चहल-पहल भरी गलियों में पहुँचा देंगे। मुँह में पानी लाने वाले पीत्ज़ा या मेक्सिकन थालियों के दीवानों के लिए सालसा किचन और पीत्ज़ा एक्सप्रेस मौजूद हैं। द खाऊ गली में जब-जब आएँगे तब-तब आप नए-नए स्वाद और दिल खुश कर देने वाले ऐसे आश्चर्य पाएँगे जो आपकी जीभ को ललचाएँगे।

खुलने का समय

पूरे दिन डाइनिंग
रोजाना 7:00 - 22:30

संपर्क जानकारी