





डिस्कवर कीजिए उन अनछुए समुद्र तटों को जहाँ सूरज की गर्माहट आपकी त्वचा को छूती है और लहरों की सरगम मन को सुकून देती है।
मात्र 500 मीटर दूर, एक निजी मार्ग समुद्र तट की ओर जाता है, जहाँ आसान पहुँच के लिए सुविधाजनक बग्घी सेवाएँ उपलब्ध हैं।
आनंद लीजिए लुभावने सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों, शांतिपूर्ण समुद्र तट की सैर, बीच शैक में स्वादिष्ट नाश्ते और बच्चों के लिए आकर्षक गतिविधियों का, यानी सभी उम्र के लोगों के लिए परफ़ेक्ट समुद्र तटीय छुट्टियाँ।
पूल किनारे घनी हरियाली से घिरे निजी कबाना में यादगार डाइनिंग अनुभव का आनंद लीजिए।
लुत्फ़ उठाइए बढ़िया शराब और सावधानीपूर्वक तैयार मल्टी-कोर्स मेन्यू की जोड़ी का, जिसे पूरा करते हैं खूबसूरती से प्रस्तुत केक और सुरुचिपूर्ण सजावट।
पर्सनलाइज़्ड टच और खास इंतिज़ामात हर पल को सच में यादगार बनाते हैं, वहीं शाम की हल्की हवा और शांत पानी के नज़ारे एकदम सही माहौल बनाते हैं।
10 वर्ष से छोटे खोजियों के लिए डिज़ाइन किया गया, हमारा डेडिकेटेड किड्स एरिया एक सुरक्षित और मज़ेदार वातावरण प्रदान करता है जहाँ बच्चे चौकस निगरानी में खेल सकते हैं, सीख सकते हैं और चीज़ें बना सकते हैं।
आकर्षक गतिविधियों में शामिल हैं पेंटिंग, हेयर ब्रेडिंग और इंटरैक्टिव गेम, जिन्हें कल्पना और खुशी की चिंगारी भड़काने के लिए सोच-समझकर प्लान किया गया है।
खास देखभाल और व्यक्तिगत ध्यान के साथ, हर बच्चा एक यादगार और रोमांचक अनुभव का आनंद ले सकता है, वहीं माता-पिता मन की शांति के साथ आराम कर सकते हैं।
सुस्ताइए और मज़े कीजिए हमारे डेडिकेटेड वयस्क गेम्स एरिया में, जिसे आराम और दोस्ताना प्रतिस्पर्धा के लिए डिज़ाइन किया गया है।
शतरंज, पूल, स्नूकर, टेबल टेनिस, कैरम के साथ खुद को या दोस्तों को चुनौती दीजिए, या प्लेस्टेशन पर तल्लीन कर देने वाली गेमिंग का आनंद लीजिए।
आप चाहे आरामदायक समय बिताना चाहते हों या दोस्तों संग शानदार गेम नाइट का आनंद लेना चाहते हों, यह जगह मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव का बेहतरीन मेल पेश करती है।
कदम रखिए हमारे आलीशान Sohum स्पा में, यह सुकून का आसरा है जहाँ की हर बारीकी को डिज़ाइन किया गया है आपके तन, मन व आत्मा को नई ऊर्जा देने के लिए।
आरामदायक थेरेपी का आनंद लीजिए, ताज़गी से भरपूर ठंडे स्पा में आराम कीजिए और सौना, वर्लपूल तथा स्टीम रूम की गर्माहट में तनाव से छुटकारा पाइए।
आपको चाहे सुकून भरी छुट्टियाँ चाहिए हों या फिर गहरा आराम या फिर नई ऊर्जा देने वाला वेलनेस अनुभव, हमारा स्पा आपको देता है सुकून और विलासिता का एकदम सही मेल।
कदम रखिए Radisson Blu के अल्टिमेट पार्टी डेस्टिनेशन और दक्षिण गोवा के एकमात्र प्रीमियर नाइटक्लब Copa Cabana में।
सूरज अस्त, म्यूज़िक मस्त और एनर्जी ज़बरदस्त। तड़कती-भड़कती DJ नाइट और जोशीले नाइटक्लब माहौल से लेकर शानदार चुनिंदा कॉकटेल, प्रीमियम स्पिरिट और सिग्नेचर ड्रिंक तक, यहाँ का हर पल बना है रात को सेलिब्रेट करने के लिए।
म्यूज़िक के साथ जुगलबंदी कीजिए खास व्यंजनों से, जिन्हें गोवा के स्वादों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।











