होमRadisson Hotel Agra

आगरा में प्रसिद्ध Taj Mahal से बहुत करीब स्थित हमारे होटल का चुनाव करें

आलीशान Taj Mahal से बहुत करीब स्थित, Radisson Hotel Agra शहर के केंद्र के करीब आरामदेह ठहराव की पेशकश करता है। एक जमाने में मुगल साम्राज्य की राजधानी और अब तीन युनेस्को धरोहर स्थलों का घर, आगरा हरे-भरे उद्यानों, ऐतिहासिक मकबरों, और कपडों, मसालों, और चमड़े के सामानों जैसे स्थानीय उत्पादों की पेशकश करने वाले चहल-पहल से भरे बाजारों से भरा पड़ा है।

चेक-इन करने के बाद, अपने भव्य कमरे में बैठें और रूम सर्विस के खाना मँगाकर अपनी खोई हुई ऊर्जा दोबारा पाएँ। जब आप शहर के अनेकों आकर्षणों की सैर न कर रहे हों, तब आप हमारे आउटडोर पूल में डुबकी लगाकर थकान मिटा सकते हैं या हमारे ऑन-साइट स्पा का अपाइंटमेंट ले सकते हैं। एक फिटनेस सेंटर आपके ठहरने के दौरान आपकी व्यायाम दिनचर्या को जारी रखने में मदद करता है।

चार मुख्य रेलवे स्टेशन और दो प्रमुख बस टर्मिनल शहर भर की यात्रा को आसान बनाते हैं, जबकि करीब में स्थित एक्सप्रेसवे दिल्ली और जयपुर के लिए सुविधाजनक लिंक प्रदान करता है। ये वो दो शहर हैं जो स्वर्णिम त्रिभुज पर्यटन सर्किट का निर्माण करते हैं।

रूम के प्रकार

Radisson Hotel Agra - Superior Room
Radisson Hotel Agra - Guest room desk
Radisson Hotel Agra - Standard Room
Radisson Hotel Agra - Standard Room
Radisson Hotel Agra - Standard Room
Radisson Hotel Agra - Guest room wardrobe
Radisson Hotel Agra - Guest room detail
Radisson Hotel Agra - Bathroom

स्टैंडर्ड रूम

Radisson Hotel Agra - Superior Room
Radisson Hotel Agra - Guest room wardrobe
Radisson Hotel Agra - Guest room detail
Radisson Hotel Agra - Bathroom

Superior रूम - ताज व्यू

Radisson Hotel Agra - Superior Room
Radisson Hotel Agra - Guest room desk
Radisson Hotel Agra - Guest room wardrobe
Radisson Hotel Agra - Guest room detail
Radisson Hotel Agra - Bathroom

Deluxe रूम

Radisson Hotel Agra - Executive Room
Radisson Hotel Agra - Executive Room
Radisson Hotel Agra - Executive Room
Radisson Hotel Agra - Executive Room
Radisson Hotel Agra - Guest room wardrobe
Radisson Hotel Agra - Bathroom

Executive रूम - ताज व्यू

Radisson Hotel Agra - Suite Room
Radisson Hotel Agra - Suite
Radisson Hotel Agra - Suite
Radisson Hotel Agra - Guest room wardrobe
Radisson Hotel Agra - Suite Bathroom
Radisson Hotel Agra - Suite Bathroom
Radisson Hotel Agra - Bathroom

Presidential सुइट - ताज व्यू

हमारे आकर्षक मीटिंग रूमों में लगभग 450 मेहमानों के साथ समारोहों का आयोजन करें

कॉर्पोरेट सेमिनारों से लेकर कॉकटेल रिसेप्शनों तक, विविध प्रकार के कार्यक्रमों के लिए आदर्श, हमारे होटल का कार्यस्थल कई लचीले मीटिंग रूमों की पेशकश करता है। आप सैफायर समारोह स्थल में लगभi 450 मेहमानों के लिए दावत की मेजबानी कर सकते हैं और पारिवारिक जलसों या कॉर्पोरेट प्रशिक्षण सत्रों के लिए हमारे छोटे कक्षों में से किसी का उपयोग कर सकते हैं। नियोजन में मदद करने के लिए समर्पित समारोह समन्वयक उपलब्ध हैं, और हम अतिरिक्त फीस लेकर केटरिंग, ऑडियोविजुअल उपकरणों, और पुष्प व्यवस्थाओं जैसी सेवाओं की पेशकश करते हैं।

आगरा में हमारे रेस्टरॉन्ट और बार डिस्कवर कीजिए

आपको चाहे स्वादिष्ट भोजन की तलाश हो या डिनर के बाद के पेयों की, हमारे तीन ऑन-साइट डाइनिंग विकल्पों में सबकुछ उपलब्ध है। हमारे सारे दिन खुले रेस्टोरैंट, ओएसिस में ब्रेकफास्ट के साथ दिन शुरू करें। आप बुफे या मेनू में उपलब्ध स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुन सकते हैं। ताजमहल के यादगार नज़ारों के लिए चले आइए हमारे ओपन-एयर रेस्टरॉन्ट Wonder Terrace Bar, जो ग्रिल्ड व्यंजनों के लिए मशहूर है। आप होटल के आयरिश शैली के पब और लाउंज, हेनरीज़ में किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक सौदे का जश्न मना सकते हैं या प्रीमियम कॉकटेल या बढ़िया वाइन का आनंद लेते हुए अपनी छुट्टी की तस्वीरें देख सकते हैं। अपने रूम में चुपचाप भोजन करना पसंद करते हैं? हमारी 24 घंटे की रूम सर्विस को ऑर्डर दें।

आगरा में हमारे संपूर्ण वेलनेस स्थान को डिस्कवर कीजिए

Radisson Hotel Agra में सोच-समझकर तैयार ढेरों फ़िटनेस और वेलनेस अनुभवों के साथ संतुलन फिर से पाइए और अपनी खुशहाली और बढ़ाइए।

हमारे आधुनिक फ़िटनेस सेंटर में एक्टिव रहिए, पूल में ताज़गी भरी तैराकी के साथ तनाव-मुक्त हो जाइए, या आरामदेह स्पा थैरेपी और योग सत्रों के साथ अपने तन-मन को नई ऊर्जा दीजिए। 

आप चाहे अपना फ़िटनेस रूटीन कायम रखना चाहते हों या बस आराम के पलों में डूब जाना चाहते हों, हमारी वेलनेस सुविधाएँ आपको तर-ओ-ताज़ा, नई ऊर्जा से भरपूर, और आने वाले दिन के लिए तैयार महसूस कराने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

आगरा में भव्य शादी समारोह

अपने प्यार का जश्न मनाइए Radisson Hotel Agra में, जहाँ के खूबसूरत वेन्यू, असाधारण खातिरदारी, और पर्सनलाइज़्ड सेवा साथ मिलकर आपके विवाह समारोह को यादगार बना देंगे। आपका समारोह चाहे चंद करीबी लोगों संग छोटा-सा समारोह हो या बड़े पैमाने का भव्य समारोह, हमारी समर्पित टीम पूरा ध्यान रखती है कि हर छोटी से छोटी बारीकी भी एकदम सही ढंग से प्लान की जाए और खूबसूरती से अमल में लाई जाए।

आगरा में करने योग्य चीजें

ताज महल

होटल से 1.34 मील / 2.16 किमी

शाहजहाँ की दिवंगत पत्नी मुमताज़ महल को समर्पित, यह प्रतिष्ठित मकबरा भारतीय, ईरानी और मुस्लिम स्थापथ्य कला सा संगम है। 1648 में पूरा किया गया, ताजमहल 17 एकड़ में फैले उद्यानों से घिरा है जो सफेद संगमरमर के बाहरी भाग से शानदार कंट्रास्ट उत्पन्न करते हैं।

सिकंद्रा किला

होटल से 7.68 मील / 12.36 किमी

हिंदू और मुस्लिम स्थापत्य कला के मिश्रण से युक्त, मुगल साम्राज्य के अकबर महान की याद में इस प्राचीन मज़ार का निर्माण 1613 में पूरा हुआ। अंदर प्रवेश करने के बाद, आस-पास के उद्यानों में टहलें, जो अक्सर रंगीन मोरों से भरे रहते हैं।

आगरा का किला

होटल से 2.48 मील / 4.00 किमी

1573 में निर्मित, राजधानी के दिल्ली स्थानांतरित होने से पहले तक मुगल शहंशाहों का निवास था। इस विशाल परिसर में प्राचीन स्नानागारों और अहातों से लेकर मस्जिदें, महल, अंगूर के बगीचे, और एक दर्पण वाले महल तक शाही जीवन के अवशेष मौजूद हैं।

जामा मस्जिद

होटल से 2.82 मील / 4.53 किमी

इस लाल रेतीले पत्थर और सफेद संगमरमर की मस्जिद का निर्माण 1648 में हुआ था और यह उस समय की मुस्लिम स्थापत्य कला का उदाहरण है। चित्रों और नक्काशी से सजी और एक बड़े बाज़ार से घिरी हुई, जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।

फतेहपुर सीकरी

होटल से 24.15 मील / 38.87 किमी

यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल, यह संकुल 16वीं शताब्दी में कुछ समय के लिए मुगल साम्राज्य की राजधानी था। यहाँ की इमारतें उस सांस्कृतिक विलय को परिलक्षित करती हैं जो 16वीं और 17वीं शताब्दियों में हुआ था और यात्रियों को भारत में इस अवधि के दौरान के जीवन की एक झलक प्रदान करती हैं।

इतिमाद-उद-दौला

होटल से 2.75 मील / 4.43 किमी

जब आप आगरा के पुराने शहर को देखने जाएं, तब इस ऐतिहासिक इमारत को जरूर देखें, जो सफेद संगमरमर से बना पहला मुगल मकबरा है। माना जाता है कि इसने ताजमहल के वास्तुकार को प्रेरित किया था।

आगरा भालू उद्धार केंद्र

होटल से 13.51 मील / 21.75 किमी

भारत के काले भालुओं के बारे में अधिक जानने के लिए इस सैंक्चुअरी को देखने जाएं। इस केंद्र में 100 से अधिक पशुओं का निवास है जिन्हें वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा शोषण और शिकारियों से बचाया गया है। यह संगठन पास में ही एक एलीफैंट सैंक्चुअरी का संचालन भी करता है।

मेहताब बाग

होटल से 1.64 मील / 2.65 किमी

ताजमहल के सामने वाली नदी के पार स्थित, ये ऐतिहासिक उद्यान इस स्मारक के शानदार दृश्य प्रदान करते हैं। 1990 के दशक में सावधानी से बहाल किए गए, ये उद्यान विश्राम करने, पक्षियों को देखने, और फोटो खींचने का शानदार स्थान हैं।

शिल्पग्राम

होटल से 0.53 मील / 0.86 किमी

ताजमहल से केवल एक किलोमीटर पर स्थित, यह ओपन-एयर बाज़ार स्थानीय कारीगरों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पेशकश करता है, जिनमें कपड़े, पारंपरिक परिधान, चमड़े का सामान, और गलीचे शामिल हैं। यहाँ की भोजनशालाओं में जाना न भूलें, जो सारे देश के पारंपरिक व्यंजनों की पेशकश करती हैं।

Radisson होटल आगरा को कैसे खोजें

आगरा एयरपोर्ट (AGR) से

कार या टैक्सी से
हमारा होटल आगरा एयरपोर्ट से लगभग 12 किलोमीटर दूर है, यहाँ तक पहुँचने का ड्राइव समय लगभग 25-30 मिनट है, जो ट्रैफ़िक पर निर्भर है।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से

कार या टैक्सी से
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित हमारे होटल तक आप कार या टैक्सी से लगभग 20-25 मिनटों में पहुँच सकते हैं।

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से

कार या टैक्सी से
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित हमारे होटल तक आप कार या टैक्सी से लगभग 15-20 मिनटों में पहुँच सकते हैं, समय ट्रैफ़िक पर निर्भर है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सामान्य
Radisson Hotel Agra में, चेक-इन का समय 15:00 है और चेक-आउट का समय 12:00 है।
Radisson Hotel Agra C-1, C-2 Fatehabad Road, Taj Nagri 1, आगरा, भारत में है।
हाँ, Radisson Hotel Agra में बैगेज स्टोरेज की सुविधा उपलब्‍ध है.
सभी Radisson होटलों में हमारे मेहमानों के स्वास्थ्य, सलामती और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई और सैनिटाइज़ेशन के के ज़रूरी इंतज़ाम किए गए हैं. यहाँ जाकर ज़्यादा जानकारी पाएँ: https://www.radissonhotels.com/en-us/social-responsibility/health-safety