





Tattva Wellness स्पा, शांति और सुकून का एक ऐसा अनोखा ठिकाना है जहाँ आप रोज़मर्रा की भागदौड़ भूल जाएंगे। हमारी खास थेरेपी आपके थके हुए शरीर को आराम देती हैं और आपके दिमाग को गहरा सुकून देकर दोनों में एक बेहतरीन संतुलन बनाती हैं। खूबसूरत और शांत माहौल में हमारे विशेषज्ञ थेरेपिस्ट आपकी ज़रूरतों के अनुसार व्यक्तिगत वेलनेस अनुभव प्रदान करते हैं।
आनंद लीजिए हमारी खास थेरेपीज़ का, जिनमें जेट लैग और स्पोर्ट्स मसाज शामिल हैं और जो विशेष रूप से आपको आराम व नई ऊर्जा से भरपूर महसूस कराने और आपक एहसासों को जगाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। हमारे शानदार फ़िटनेस सेंटर में कसरत करें या फिर खुले आसमान के नीचे बने खूबसूरत आउटडोर स्विमिंग पूल में डुबकी लगाएँ। अपने स्टे के दौरान विशेष देखभाल का अनुभव करने के लिए, हमारे ऑन-साइट सैलून और ब्यूटी सर्विस का आनंद लें, जो आपको तरोताज़ा और एनर्जी से भरपूर महसूस कराएंगे।