





Radisson Blu Hotel, New Delhi Dwarka देता है आधुनिक विलासिता, निर्बाध कनेक्टिविटी और कॉस्मोपॉलिटन माहौल, वह भी द्वारका के मुख्य इलाके में। हमारा होटल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ आपके मिलेंगे आलीशान रूम, कई सारे अवार्ड जीत चुके रेस्टोरेंट, और होटल से सीधे 'द्वारका वॉक मॉल' के अंदर जाने का खास रास्ता।
हमारे पास बिज़नेस मीटिंग, कॉन्फ्रेंस और आपकी सपनों जैसी आलीशान शादियों के लिए बहुत बड़े-बड़े मीटिंग रूम और बैंक्वेट हैं। पास में ही बने प्रसिद्ध IICC यशोभूमि कंवेंशन सेंटर में आने वाले बिज़नेस यात्रियों और वीआईपी डेलिगेशन के स्टे के लिए यह सबसे पसंदीदा होटल है।
यह होटल प्रमुख विशेषज्ञ अस्पतालों और लोकप्रिय आकर्षणों जैसे इस्कॉन टेम्पल द्वारका, भारत वंदना पार्क और वेगस मॉल से काफ़ी करीब और सुविधाजनक दूरी पर है। चाहे आप ऑफ़िस के काम से दिल्ली आ रहे हों या परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने, दिल्ली में रुकने के लिए यह सबसे परफ़ेक्ट जगह है।
Radisson Blu New Delhi Dwarka कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए विविध स्थल प्रदान करता है। 2,500 वर्ग मीटर से अधिक में फैले हमारे स्पेस में आधुनिक बोर्डरूम, कई खूबियों से युक्त मीटिंग रूम और एक बड़ा बिना खंभों वाला बॉलरूम शामिल है, जो कॉन्फ़्रेंस और ट्रेनिंग सेमिनार के लिए आदर्श है।
हमारे पास एक साथ 1,000 मेहमानों को संभालने की क्षमता है। यहाँ बने अलग-अलग वेन्यू आपके हर तरह के छोटे-बड़े इवेंट को शानदार तरीके से होस्ट करने के लिए तैयार हैं। अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलने वाले सीटिंग अरेंजमेंट, तेज़ स्पीड वाले वाई-फाई, बेहतरीन साउंड और स्क्रीन सिस्टम, इवेंट एक्सपर्ट की मदद और शानदार कॉर्पोरेट खाने का मज़ा लें। यह जगह आपकी हर पर्सनल पार्टी और बिज़नेस मीटिंग के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है।
