सफल
हमने बस अभी आपके ईमेल पर पासवर्ड रिसेट करने का एक लिंक भेजा है।
अपना पासवर्ड भूल गए?
रिकवरी के निर्देश प्राप्त करने के लिए आपके अकाउंट से जुड़ा ईमेल एड्रेस टाइप करें।
Radisson For You में आपका स्वागत है
होमRadisson Hotel Bhopalनिकटवर्ती आकर्षण स्थल

नजदीक के आकर्षक स्थल

Radisson Roadtrips के जरिए भोपाल में हमारे साथ अपने ठहरने के दौरान एक अनोखे सांस्कृतिक अनुभव का आनंद लें। ‘झीलों के शहर’ के नाम से भी मशहूर इस शहर की भोपाल झील, जो भारत की सबसे पुरानी मानव-निर्मित झीलों में से एक है, या प्रागैतिहासिक पाषाण और मध्यपाषाण युगों के भीमबेटका रॉक शेल्टर्स की यात्रा करना न भूलें। भोजपुर और खजुराहो मंदिरों की यात्रा करें, मांडू की प्रसिद्ध शाही प्रेम गाथा सुनें या स्थानीय वन्यजीवन अभयारण्यों में से किसी में जंगली जानवरों को देखें।

खास जगहों के बारे में जानिए

अपर लेक, भोपाल

होटल से 7.60 मील / 12.24 किमी

अपर लेक, जिसे आम तौर पर भोजताल कहते हैं, भोपाल की सबसे महत्वपूर्ण झील है और जल क्रीड़ा प्रेमियों के लिए लोकप्रिय स्थान है। निश्चित रूप से भारत की सबसे बड़ी मानव-निर्मित झील, इस विशाल और खूबसूरत जलाशय में अनकों जीव-जंतु रहते हैं और यहाँ से भोपाल के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं।

भीमबेटका गुफाएं

होटल से 20.75 मील / 33.40 किमी

भीमबेटका गुफाएं विंध्याचल पर्वतों की तलहटी में स्थित हैं। हजारों वर्ष पहले मनुष्यों का निवास-स्थान, ये चट्टानी शरण-स्थल अब प्रागैतिहासिक कला की सबसे बड़ी भारतीय दीर्घा हैं, जहाँ लगभग 30,000 वर्ष पुराने चित्र प्रदर्शित हैं।

सांची स्तूप

होटल से 45.77 मील / 73.66 किमी

सम्राट अशोक द्वारा हजारों वर्षों पहले स्थापित और दुनिया की सबसे बढ़िया बौद्ध कलाकारी से सुसज्जित, सांची स्तूप भारत के सबसे पुराने बौद्ध स्मारकों में से एक तथा UNESCO द्वारा मान्यताप्राप्त विश्व विरासत स्थल है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

होटल से 4.63 मील / 7.44 किमी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल का एंथ्रोपोलॉजी म्यूजियम है जो आगंतुकों के सम्मुख भारत को विशेष रूप से संदर्भित करते हुए मनुष्य के विकास की आंतरिक और बाह्य तस्वीर प्रस्तुत करता है।

वन विहार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

होटल से 5.19 मील / 8.36 किमी

विंधायन पठार पर स्थित, यह वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी लगभग 60 किलोमीटर क्षेत्र में फैली है और प्रकृति और वन्य-जीवन के प्रेमियों के लिए शानदार गंतव्य है जो यहाँ सांबर और चीतल हिरण, नीले बैल, जंगली सूअर, काले भालू, लकड़बग्घे, तेंदुए इत्यादि देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश आदिवासी म्यूजियम

होटल से 4.36 मील / 7.02 किमी

भोपाल के आदिवासी म्यूजियम में स्थानीय आदिवासी संस्कृति के तल्लीन करने वाले अनुभव का आनंद लें। मध्य प्रदेश की सात मुख्य आदिवासी जातियों की वास्तुकला, शिल्प, कला, और अनुष्ठानों को प्रदर्शित करने वाले इस अद्वितीय म्यूजियम को भारत की जड़ों से जुड़ने के लिए अवश्य देखा जाना चाहिए।

डीबी सिटी मॉल

होटल से 2.77 मील / 4.46 किमी

भोपाल का यह मशहूर शॉपिंग मॉल सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के पास स्थित है, और यह मध्य भारत के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटरों में से एक है। यहाँ आने वालों को कई प्रकार की दुकानें, मनोरंजन के विकल्प, और मौज-मस्ती की चीजें मिलती हैं।

शौर्य स्मारक भोपाल

होटल से 2.90 मील / 4.67 किमी

भोपाल का शौर्य स्मारक एक महत्वपूर्ण स्मारक स्थल है जो युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ने वाले सैनिकों के प्रति समर्पित है। इस जगह के आस-पास शांति भरे पार्क हैं और इसकी विशेषता एक म्यूजियम और एक ओपन एयर ऑडिटोरियम है।

ताज उल मस्जिद

होटल से 5.56 मील / 8.94 किमी

यह शानदार विशाल मस्जिद भोपाल का एक बहुत ही खास स्थान है। मध्य भारत के राज्य मध्य-प्रदेश में स्थित, ताज उल मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है और दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।