





प्रसिद्ध हिंदु धर्मस्थल, श्री रामजन्म भूमि मंदिर उस जगह पर स्थापित है, जहाँ माना जाता है कि भगवान ने जन्म लिया था। रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम, भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे, और उनका जन्म सरयू नदी के तट पर अयोध्या में इसी स्थान पर हुआ था।
चार भुजाओं वाले एक किले के आकार का, जिसके प्रत्येक कोने पर गोलाकार प्राचीर है, हनुमान गढ़ी शहर के सबसे महत्त्वपूर्ण हिंदू मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में आने पर आपको देवी अंजना और उनकी गोद में बैठे हुए उनके पुत्र छोटे से बाल हनुमान की अद्भुत प्रतिमा के दर्शन होते हैं।
राम मंदिर परिसर में स्थित, सीता की रसोई या सीता रसोई, एक मंदिर है जहाँ माना जाता है कि इसी जगह पर माता सीता ने, जिनको देवी अन्नपूर्णा भी कहा जाता है, उन्होंने भोजन बनाया था। एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में, सीता की रसोई कौ रसोई के सामानों के साथ प्रतीकात्मक रूप से सजाया गया है जहाँ चकला और बेलन भी रखे गए हैं।