Radisson Collection Resort, Galle - Seafood tower final wm
Radisson Collection Resort, Galle - Catch Restaurant
Radisson Collection Resort, Galle - Catch Restaurant

Catch Restaurant


भोजन के प्रकार: स्थानीय · सीफूड
एलर्जन:
Catch Restaurant के स्वागतकारी माहौल में डूब जाइए। उजली और रोशन रंग योजना वाला यह रेस्टरॉन्ट सुंदरता और शांति का अनुभव कराता है। हमारे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित शेफ़ द्वारा पूरी सावधानी से तैयार अनूठे व्यंजनों के स्वाद का अनुभव कीजिए। हिंद महासागर के सबसे ताज़े और सर्वोत्तम स्वादों व सुगंधों का आनंद लीजिए। बेहतरीन वाइन और सिग्नेचर कॉकटेल के हमारे विस्तृत संकलन के साथ अपने भोजन को पूरा कीजिए। हमारे समृद्ध सीफ़ूड व्यंजनों का आनंद लेने और नए ज़िंदादिल स्वादों को डिस्कवर करने के लिए लॉबी की बगल में चले आइए।

यह रेस्टोरेंट 724 Matara Road, Galle, 80000, श्रीलंका में है

TripAdvisor के रिव्यू

TripAdvisor यात्री रेटिंग

5.05(75 रिव्यू)
#8 के
334 रेस्टरॉन्ट में से
Galle
की रैंक मिली
Amazing food and hospitality!
52026-11-08
Theekshana was great!! He has served us a few times now. I appreciate the delicious food and amazing hospitality. The seafood and pasta is incredible! We will return often. 💛
Sofi K

Catch Restaurant में आनंद लीजिए एक व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव सीफ़ूड अनुभव का

Catch Restaurant में ताज़ा कैच-ऑफ़-द-डे व्यंजनों का आनंद लीजिए। हमारे ताज़ा सीफ़ूड डिस्प्ले से जो चाहे चुनिए और हमारे एक्सपर्ट शेफ़ से उसे आपकी मनपसंद स्टाइल, जैसे मेडिटरेनियन, थाई, चाइनीज़, इंडियन या श्री लंकन इत्यादि में तैयार कराइए। अपनी पसंदीदा कुकिंग विधि चुनिए, जैसे ग्रिल्ड, पैन-फ़ायर्ड, वोक-फ़्राइड, डीप-फ़्राइड या स्टीम्ड और फिर अपने भोजन को पूरी सटीकता तथा सावधानी से बनता देखिए। महासागर के सुगंधित स्वादों का आनंद लीजिए और लुत्फ़ उठाइए स्वादिष्ट सिग्नेचर व्यंजनों का, जैसे सीफ़ूड टावर, श्री लंकन मड क्रैब और लार्ज लैंगोस्टाइन प्रॉन। 

अपने भोजन के एकदम सही साथी के तौर पर हमारे वाइन सेलर में उपलब्ध 300 से भी अधिक प्रीमियम वाइन में से चुनिए। आप डाइनिंग चाहे इनडोर करना चाहें या हमारे आउटडोर टैरेस पर सुहानी हवा में, महासागर के शानदार नज़ारे एक सच में यादगार अनुभव के लिए एकदम सही पृष्ठभूमि बन जाएँगे।

खुलने का समय

लंच
रोजाना 11:30 - 14:30
डिनर
रोजाना 18:00 - 22:00

संपर्क जानकारी